संत कबीर नगर: अगर आपके घर में भी महिला शिक्षक नौकरी का इंतज़ार हो रहा है, तो ये खबर आपके काम की है! संत कबीर नगर जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) के लिए भर्तियों का नोटिफिकेशन आ चुका है। जिले के 7 स्कूलों में अलग-अलग 15 पदों पर डाक द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। खास बात ये है कि ये यूपी सरकारी विभाग की नौकरियाँ सिर्फ महिलाओं के लिए हैं।
मजे की बात ये है कि भर्ती नियम और शर्तों में परीक्षा का कोई चक्कर नहीं है, सीधे मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। तो चलो, बिना देर किए (यूपी) संत कबीर नगर कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती 2026 की पूरी कुंडली बताते हैं।
वैकेंसी का ब्योरा (कुल 15 पद)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ये वैकेंसी कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने और बेसिक शिक्षा व्यवस्था में योगदान करने के लिए निकाली गई हैं:
पूर्णकालिक शिक्षिका (Full Time): गणित (2 पद), विज्ञान (1 पद), भाषा (1 पद) और अंग्रेजी (1 पद) के लिए भर्तियाँ होंगी।
अंशकालिक शिक्षिका (Part Time): शारीरिक शिक्षा (2 पद) और कला/संगीत/गृह शिल्प (3 पद) के लिए जगह खाली है।
गैर-शैक्षणिक स्टाफ: मुख्य रसोइया (1 पद), सहायक रसोइया (2 पद) और चौकीदार (2 पद) के पद भरे जाने हैं
मानदेय (सैलरी) कितना मिलेगा?
सरकार ने इन पदों के लिए सम्मानजनक मानदेय तय किया है:
- पूर्णकालिक शिक्षिका: 25,410 रुपये महीना।
- अंशकालिक शिक्षिका: 12,790 रुपये महीना।
- मुख्य रसोइया: 9,006 रुपये और सहायक रसोइया के लिए 6,755 रुपये तय हैं।
- चौकीदार: 7,505 रुपये प्रति माह।
फॉर्म भरने के लिए क्या है जरूरी? (पात्रता)
शिक्षण पद: आपके पास ग्रेजुएशन के साथ संबंधित विषय में डिग्री और B.Ed/L.T. होना अनिवार्य है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर की TET परीक्षा पास होना ज़रूरी है।
रसोइया और चौकीदार: इन पदों के लिए केवल कक्षा 8 उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त है।
आयु सीमा: 1 अप्रैल 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए
आवेदन कैसे करें? (महत्वपूर्ण तारीखें)
सभी योग्य महिला उम्मीदवारों को बता दें कि, इस (यूपी) संत कबीर नगर शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम यानि डाक द्वारा आवेदन भेजना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026 की शाम 5:00 बजे तक।
कहाँ भेजें: आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के ज़रिए "कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संत कबीर नगर-272175" के पते पर भेजें।
खाली लिफाफे: : मुख्य लिफाफे के अंदर अपने पते लिखे दो खाली लिफाफे डालें, जिन पर 40-40 रुपये के डाक टिकट लगे हों।
चयन प्रक्रिया और शर्तें
इन पदों पर चयन प्रक्रिया संत कबीर नगर बेसिक शिक्षा विभाग के नियम शर्तो के आधार पर किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि पूर्णकालिक शिक्षिकाओं और रसोइयों को विद्यालय परिसर में ही निवास करना होगा। उन्हें अपने परिवार के किसी सदस्य को साथ रखने की अनुमति नहीं होगी।
शिक्षिका, सहायक और चौकीदार के इन 15 पदों पर आवेदन की ज्यादा जानकारी और आवेदन पत्र का प्रारूप जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://sknagar.nic.in/ पर विजिट करें।
संत कबीर नगर कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल भर्ती 2026 - ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF
